Log In
Home
Sharanya Neogi
कुछ लोग तस्वीरों में रह जाते हैं
ARTICLE

कुछ लोग तस्वीरों में रह जाते हैं

Sharanya Neogi
September 30, 2026 · 1 min read · 16 views
Cover image for "कुछ लोग तस्वीरों में रह जाते हैं"

कुछ लोग तस्वीरों में रह जाते हैं,

वक़्त के साथ दूर चले जाते हैं।

चेहरे वही, मुस्कान वही,

बस हाथों में हाथ नहीं आते हैं।

तस्वीरों में बचपन हँसता है,

कोई अपना पास बैठा होता है,

और हम उन धुंधली यादों में

फिर से थोड़ा जी लेते हैं।

कुछ लोग चले जाते हैं ज़िंदगी से,

पर यादों से कभी नहीं जाते,

तस्वीरों में मुस्कुराते रहते हैं,

और आँखों में उतर जाते हैं।

7
Written by
Sharanya Neogi
Follow

Comments

Because every thought is worth quoting.
Get a good quote in your inbox, weekly
Subscribe
About
·
Privacy Policy
·
Contact
·
Careers
·
RSS Feed
© 2026 Quotethought
Home
Search
Alerts
Profile
You're offline — some content may not load
A new version is available — tap to refresh