Log In
Home
Pranjal
खुद को समझना सबसे बड़ी जीत है
ARTICLE

खुद को समझना सबसे बड़ी जीत है

हम सारी जिंदगी दुनिया को समझाने में निकाल देते हैं, पर असली सुकून तब मिलता है जब हम खुद को समझना शुरू करते हैं। ये आर्टिकल उसी सफर के बारे में है।
Pranjal
September 27, 2026 · 1 min read · 12 views
Cover image for "खुद को समझना सबसे बड़ी जीत है"

हम अपनी पूरी जिंदगी दूसरों को खुद को समझाने में लगा देते हैं। हम चाहते हैं कि लोग हमें समझें, हमारी भावनाओं को समझें, हमारे फैसलों को सही मानें।

लेकिन सच तो ये है, दुनिया आपको कभी पूरी तरह नहीं समझ पाएगी। हर कोई आपको अपनी सोच से देखेगा।

असली शांति तब आती है जब हम दूसरों से उम्मीद करना बंद करके खुद को समझना शुरू करते हैं।

खुद को समझने का मतलब है, ये जानना कि आपको किस बात से खुशी मिलती है और किस बात से दुख। आपको किस चीज़ से गुस्सा आता है और किस चीज़ से सुकून। जब आप खुद को समझ लेते हो, तो आप दूसरों की बातों से जल्दी टूटते नहीं हो।

हम अक्सर सोचते हैं कि खुशी बाहर है - पैसों में, नौकरी में, किसी रिश्ते में। पर अगर आप अंदर से खाली हो, तो बाहर की कोई भी चीज़ आपको पूरा नहीं कर सकती।

खुद से रोज 10 मिनट बात करो। बिना फोन के, बिना किसी शोर के। बस पूछो - आज मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ? मुझे क्या चाहिए?

जिस दिन आपने खुद को समझ लिया, उस दिन आपने दुनिया की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली। क्योंकि जो इंसान खुद को जान लेता है, उसे दुनिया की कोई भी मुश्किल हरा नहीं सकती।

6
Written by
Pranjal
Follow

Comments

Because every thought is worth quoting.
Get a good quote in your inbox, weekly
Subscribe
About
·
Privacy Policy
·
Contact
·
Careers
·
RSS Feed
© 2026 Quotethought
Home
Search
Alerts
Profile
You're offline — some content may not load
A new version is available — tap to refresh