Home
Shri
दिन उगे या अंधेरा हो
माननी है हार तो अभी मान लो,
अगर दर्द से डरते हो।
कितने ही तुफान दिखेंगे,
अंदर से झकझोरनें के बाद हमेशा पूछेंगे
क्या तुम जिंदा हो?
कभी कभी खुद को अंदर से मरा हुआ पाओगे
पर घबराओ मत ,
क्योंकि वो तो बस एक शुरुआत है भ्रम तोड़ने की
तुम्हें तुम्हारे असल काम पर मोड़नें की...
यहीं सोचोगे... दुनियां ऐसी है...पर क्यों?
यहाँ तुम फैंसला करोगे, तुम क्या हो?