Home
Manan
मेरे हर थके दिन का तू भी मददगार है
मेरे फुर्सत के वक्त में तेरी भी एक हिस्सेदारी है
तेरे बिना मैं आराम का सकूं कैसे पाती
देखकर तुझे इस कदर तन्हा मेरा दिल
सोच रहा काश !अभी मुझे मिल जाए थोड़ा सा वक्त
आकर तेरे साथ कुछ आराम करूं दिल से कुछ बात करूं
क्योंकि तू मेरे जीवन का एक हिस्सेदार है तू!!